Safalta Ki Kahani ।। Story Of Success ।।सफलता की कहानी, जो बदल दे आप की ज़िन्दगी II Struggle story in hindi

कहानी में  कियान, नानी और रोमा को दर्शाया गया है।      

यह कहानी रोमा नामक लड़की की है, जिसके सिर में ट्यूमर होने के बावजूद जिंदगी से हार नहीं मानी, हौसला बुलंद रखा और अपने मकसद में कामयाब हो गई।   

  कहानी की शुरुवात 👉👉

कियान अपनी नानी के घर गया था। नानी ने उसे अपने बचपन की एक कहानी सुनाई, रोमा पढ़ने में बहुत तेज थी। जो उससे मिलता था, वह उससे प्रभावित हो जाता था। वह मेरी बेस्ट फ्रेंड थी। लेकिन कुछ दिनों से उसके सिर में अजीब-सा दर्द था। उसने डॉक्टर को दिखाया, पर वह भी नहीं बता पाए कि दर्द की वजह है क्या। दसवीं की परीक्षा शुरू होने के समय रोमा को तेज बुखार रहने लगा। परीक्षा से एक दिन पहले उसे पता चला कि उसके सिर में ट्यूमर है। उसे तुरंत एक बड़े अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। धीरे-धीरे उसका दर्द बढ़ता गया और अंत में इतना बढ़ गया कि सर्जरी के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा। इलाज में रोमा के परिवार की सारी जमा पूंजी लग गई। तीन-चार सर्जरी के बाद भी रोमा कई दिनों तक कोमा में रही और उसकी आंखें भी खराब हो गई। महीनों बाद जब रोमा घर वापस आई तो उसकी जिंदगी में अंधेरे के अलावा और कुछ नहीं बचा था। मैं यह सब देख बहुत मायूस थी। पर जब मैं उस दिन रोमा के घर पहुंची तो वह बहुत खुश नजर आ रही थी। मैंने पूछा, तुम इतनी खुश कैसे दिख रही हो? वह बोली, मेरी जिंदगी में जितना बुरा हो सकता था, वह हो चुका। अब अच्छे की बारी है। वह ब्रेल लिपि सीखने लगी और एक साल के अंदर उसने फिर दाखिला ले लिया। दसवी में वह थोड़ी पिछड़ जरूर गई, पर उसके बाद उसने कभी वापस मुड़कर नहीं देखा। बारहवीं के बाद वह देश की पहली लड़की थी, जिसने नेत्रहीन होकर भी आईआईटी की परीक्षा पास की। फिर वह आईआईएम, बंगलूरू गई, और फिर उसने अपनी कंपनी शुरू की। नानी ने आगे कहानी का सार बताते हुए कहा, सच्चाई यही है कि हमारी सोच जितनी बड़ी होती है, हमारी जिंदगी उतनी ही बड़ी होती है।


Safalta ki Kahani ।।story of success।।सफलता की कहानी, जो बदल दे आप की ज़िन्दगी II struggle story in hindi

कहानी का निचोड़ 
अगर होसला हो, तो कठिन से कठिन परिस्थिति में भी हम मुस्कराते रहेंगे।

      If we have courage, we will keep smiling even in the most difficult situations.


🖋️इस कहानी से आप ने क्या सीखा ये मैं नहीं जानता लेकिन ये मैं जरूर जनता हुं की इस कहानी को अगर आप ने दिल सेे पढ़ा है तो यकीनन आप को कुछ ना कुछ जरूर फ़ायदा होगा, परिस्थिति से लड़़ने का हौसला मिलेगा और हौसला हमेशा बुलंद रहेगा। 


  •      इस कहानी से आप ने क्या सीखा और ये कहानी आप को कैसा लगा और आप का क्या विचार है  Comment करके जरूर बताएं।



सफ़लता की कहानी हिंदी में,
सफ़लता की कहानी इन हिंदी,
Success Stories In Hindi






4 Comments

Previous Post Next Post